दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद फिल्म क्रिटिक और अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का जमकर मजाक उड़ाया है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा है, "मनोज तिवारी 'बिग बॉस' में डॉली बिंद्रा से एक अंडा छीनने में सक्षम नहीं थे और वे केजरीवाल से दिल्ली छीनने का सपना देख रहे थे। कैसे? मुंगेरीलाल के सपने।" मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा 'बिग बॉस' के चौथे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए। दोनों के बीच की फाइट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
Manoj Tiwari was not able to snatch an egg from Dolly Bindra in #BiggBoss house, and he was dreaming to snatch Delhi from #Kejriwal? How? Mungeri Lal Ke Sapne!
जनता ने कपड़े फाड़कर जुलूस निकाल दिया : केआरके
केआरके ने एक अन्य ट्वीट में मनोज तिवारी को टैग करते हुए लिखा है, "भाईजान मनोज तिवारी ये क्या हुआ? ये तो दिल्ली की पब्लिक ने आपके कपड़े फाड़कर आपका जुलूस निकाल दिया भाई। उम्मीद है कि अब आप हिन्दू-मुस्लिम, नफरत की राजनीति और पब्लिक को मूर्ख बनाना बंद कर समाज के विकास और उत्थान के लिए काम करेंगे। भविष्य के चुनावों के लिए शुभकामनाएं।"
Bhai Jaan @ManojTiwariMP Ye Kaya Huwa? Ye Toh Delhi Ki Public Ne Aapke Kapde Faadkar, Apka Juloos Nikal Diya Bhai! Hope now you will stop Hindu Muslim hate politics to fool public and work for the development and welfare of the society. All the best for future elections!
— KRK (@kamaalrkhan) February 11, 2020
कांग्रेस को चुनाव न लड़ने की सलाह
केआरके ने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन देखने के बाद उसे देश की सबसे लूजर पार्टी कहा है। वे लिखते हैं, "आज कांग्रेस देश की सबसे लूजर पार्टी है। उन्हें नहीं पता कि क्या करना चाहिए? वे हिन्दू-मुस्लिम नफरत की राजनीति नहीं कर सकते और न ही विकास की पॉलिटिक्स कर सकते हैं। मतलब यह है कि उन्हें भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। बेइज्जती क्यों करानी।" गौरतलब है कि लगातार दूसरी बार कांग्रेस दिल्ली विधानसभा में अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।